Friday, March 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेश दोहरे हत्याकांड में जुटाए गए नमूने और कपड़े जांच के लिए फोरेंसिक...

 दोहरे हत्याकांड में जुटाए गए नमूने और कपड़े जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजे

मुरादाबाद (हि.स.)। थाना भगतपुर के परशुपुरा बाजे गांव में दोहरे हत्याकांड के मामले में घटनास्थल से जुटाए गए नमूने और कपड़ों को जांच के लिए बुधवार को फोरेंसिक लैब भेज दिया है। ताकि कोर्ट में मजबूती के साथ केस की पैरवी की जा सके। इस मामले में तीसरे आरोपित भूमिका की भी जांच की जा रही है।

शनिवार/रविवार तड़के 4 बजे निजी स्कूल के शिक्षक प्रशांत कुमार (40 वर्ष) ने अपने सगे भतीजे वरुण कुमार उर्फ गोलू (22 वर्ष) और उसकी सात माह की गर्भवती पत्नी बबीता (20 वर्ष) की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। दोनों परिवारों के बीच संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। हत्यारोपी चाचा ने रविवार सुबह सात बजे मानपुर चौकी पहुंचकर सरेंडर कर दिया। पुलिस ने वरुण के बहनोई की तहरीर पर आरोपी चाचा, उसके बेटे और पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी चाचा और चाची को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने हत्या करने के बाद नल पर ही खून से सने हाथ-पैर और कपड़े धोए थे। टीम ने कपड़ों और मौके से खून के नमूने लिए थे।

पुलिस अधीक्षक देहात संदीप कुमार मीना ने बताया कि आज घटनास्थल पर मिले कपड़ों और मौके से खून के नमूने लिए थे, वह आज फोरेंसिक लैब भेज दिए हैं व केस की जांच जारी है। अगर किसी और की भी भूमिका सामने आएगी तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

निमित जायसवाल/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular