Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदोहरे हत्याकांड का आरोपित बिल्लू पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल,गिरफ्तार

दोहरे हत्याकांड का आरोपित बिल्लू पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल,गिरफ्तार


-25 हजार का इनामी है बिल्लूr

गाजियाबाद (हि.स.)। कविनगर पुलिस ने 21 अप्रैल को वेब सिटी के पास जंगल में हुए दोहरे हत्याकांड के एक आरोपित बिल्लू को रविवार को डायमंड फ्लाईओवर कवि नगर औद्योगिक क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। मुठभेड़ के दौरान पुलिस द्वारा चलाई गई गोली से बिल्लू घायल हो गया उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक पिस्टल व एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज ने बताया कि 21 अप्रैल को वेव सिटी के जंगल में गौतमबुध नगर निवासी जितेंद्र उर्फ जीतू तथा हरेंद्र और मुन्दर की अनिल नागर, बिल्लू तथा विनोद नागर ने मिलकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। दोनों की लाशें वेब सिटी से बरामद हुई थी। इस मामले में बिल्लू, विनोद नागर व अनिल नागर को नामजद किया गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस तभी से बदमाशों की तलाश में लगी थी और बिल्लू पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।

मुनिराज ने बताया कि रविवार की दोपहर को जानकारी मिली की बिल्लू अपने गांव जाने वाला है। जिसके बाद पुलिस ने विभिन्न क्षेत्रों में बैरिकेडिंग लगाकर संदिग्ध वाहनों की जांच पड़ताल शुरू कर दी। आज दोपहर कवि नगर औद्योगिक क्षेत्र में डायमंडल फ्लावर ओवर के पास एक युवक मोटरसाइकिल से आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह रुका नहीं बल्कि उसकी मोटर साइकिल फिसल गई। पुलिस ने उसे घेर लिया। घिरा देखकर उसने अपनी अंटी से तमंचा निकालकर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसमें पुलिस की एक गोली उसकी टांग में लगी और वह घायल होकर नीचे गिर गया, जिसे पुलिस ने दबोच लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बिल्लू गौतमबुद्धनगर के दुजाना गांव का निवासी है तथा शातिर अपराधी है। उन्होंने कहा कि बाकी आरोपितों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

फरमान

RELATED ARTICLES

Most Popular