Friday, March 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदोस्ती गांठ कर महिला चुरा ले गई बच्ची, तलाशने के लिए पुलिस...

दोस्ती गांठ कर महिला चुरा ले गई बच्ची, तलाशने के लिए पुलिस पर रुपये मांगने का आरोप

पूरी घटना सीसीटीवी में हुई कैद, बावजूद पुलिस के रवैये से मां व्यथित

कानपुर(हि.स.)। ट्रेन में एक महिला ने बगल में सफर कर रही दूसरी महिला से ऐसी दोस्ती की कि उसकी 45 दिन की बच्ची को ही चुरा ले गई। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, लेकिन पीड़िता का आरोप है कि पुलिस बच्ची की बरामदगी के लिए 50 हजार रुपये मांग रही है।

उन्नाव जिले के माखी के रहने वाले राम किशोर यादव की पत्नी शान्ति देवी तीन अप्रैल को ट्रेन द्वारा गाजीपुर से कानपुर आ रही थी। ट्रेन में सफर के दौरान उनकी 45 दिन की बेटी सृष्टि अचानक रोने लगी तो बगल में बैठी महिला ने उसको अपनी गोद में लेकर खिलाने लगी। इस दौरान दोनों की आपस में बातचीत होने लगी। ट्रेन जब कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन पहुंची तो महिला शान्ति को खाना खिलाने होटल में ले गयी जहां पर वो बच्ची को लेकर फरार हो गयी।

मां शान्ति को जब इस बात का एहसास हुआ तो उसके होश उड़ गए। उसने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी जिसके बाद हरबंश मोहाल थाने में प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें बच्चा चोर महिला का मोबाइल नंबर भी अंकित किया गया। लेकिन पीड़िता के मुताबिक पुलिस बच्ची को खोजने के लिए पचास हजार की मांग कर दी। पैसा ना देने पर पुलिस ने बच्ची के लापता के पोस्टर छपवाकर चस्पा कर दिए।

महमूद/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular