Thursday, March 26, 2026
Homeविधि एवं न्यायदोषसिद्धि मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंचे अब्दुल्ला आजम, शुक्रवार को होगी सुनवाई

दोषसिद्धि मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंचे अब्दुल्ला आजम, शुक्रवार को होगी सुनवाई

नई दिल्ली (हि.स.)। समाजवादी पार्टी नेता मोहम्मद अब्दुल्ला आजम दोष सिद्धि मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। सुप्रीम कोर्ट अब्दुल्ला आजम की याचिका पर सुनवाई को तैयार हो गया है। सुप्रीम कोर्ट अब्दुल्ला की याचिका पर गुरुवार 21 अप्रैल को सुनवाई करेगा।

15 साल पहले 29 जनवरी 2008 को छजलैट पुलिस ने पूर्व मंत्री आजम खान की कार को चेकिंग के लिए रोका था, जिससे उनके समर्थक भड़क गए थे। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया था। इस हंगामे में अब्दुल्ला आजम समेत नौ लोगों को आरोपित बनाया गया था। पुलिस ने सभी पर सरकारी काम में बाधा डालने और भीड़ को उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया था।

इस मामले में ट्रायल कोर्ट ने आजम खान और अब्दुल्ला आजम को दोषी करार देते हुए दो-दो साल की सजा सुनाई थी। जिसके दो दिन बाद ही उन्हें यूपी विधानसभा से अयोग्य घोषित कर दिया गया था। हाई कोर्ट ने दोष सिद्धि पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। बाद में इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट चुनौती दी गई है।

संजीव पाश/सुनील सक्सेना

RELATED ARTICLES

Most Popular