Tuesday, April 7, 2026
Homeमनोरंजनदेसी गर्ल ने करवाया अब तक का सबसे बोल्ड फोटोशूट

देसी गर्ल ने करवाया अब तक का सबसे बोल्ड फोटोशूट

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने अभिनय का परचम लहरा चुकी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। इन तस्वीरों में से एक में प्रियंका एक रेड कलर के ट्रांसपेरेंट ड्रेस में नजर आ रही हैं। प्रियंका का यह बोल्ड फोटोशूट इस वक्त चर्चा में है। कहा जा रहा है कि यह फोटोशूट प्रियंका के अब तक के सबसे बोल्ड फोटोशूट में से एक है।

फोटोशूट में प्रियंका की कातिलाना अदाएं हर किसी का ध्यान आकर्षित कर रही हैं।वहीं इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने चार और तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें भी वह बेहद ग्लैमरस अवतार में दिख रही हैं। पीसी की इन तस्वीरों में दो तस्वीरें ब्लैक एंड व्हाइट भी हैं। इन खूबसूरत तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है, ‘वैनिटी फेयर, फरवरी 2022…।’

प्रियंका के इस लेटेस्ट पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। वहीं प्रियंका के वर्कफ़्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अमेरिकन फिल्म टेक्स्ट फॉर यू में नजर आयेंगी। इसके अलावा वह कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ बॉलीवुड फिल्म जी ले जरा में भी दिखाई देंगी।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular