Saturday, February 14, 2026
Homeस्वास्थ्यदेश में 82.65 करोड़ कोरोना रोधी वैक्सीन लगाई गई

देश में 82.65 करोड़ कोरोना रोधी वैक्सीन लगाई गई

नई दिल्ली (हि.स.)। देश में चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत कोरोना रोधी टीके की अबतक कुल 82 करोड़, 65 लाख खुराक लोगों को दी जा चुकी है। बुधवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में ही 80 लाख से अधिक टीके लगाए गए।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को कोरोना रोधी टीके की अबतक 80 करोड़, 13 लाख खुराक मुहैया कराई जा चुकी है। राज्यों के पास अब भी चार करोड़, 52 लाख खुराक उपलब्ध है। इसके साथ केन्द्र सरकार ने टीके की 48 लाख और डोज राज्य एवं केन्द्रशासित प्रदेशों को भेजी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular