Wednesday, March 4, 2026
Homeराष्ट्रीयदेश में 24 घंटों में आए कोरोना के 45209 नए मामले, 501...

देश में 24 घंटों में आए कोरोना के 45209 नए मामले, 501 लोगों की मौत

– देश में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की दर बढ़कर हुई 93.68 प्रतिशत 
विजयलक्ष्मी

नई दिल्ली(हि.स.)। देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 90 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 45 हजार 209 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 90,95,807 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में 501 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,33,227 तक पहुंच गई है। 
रविवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों मुताबिक देश में 4,40,962 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर भी है कि कोरोना से अब तक 85,21,617 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश का रिकवरी रेट बढ़कर 93.68 प्रतिशत हो गया है। 
पिछले 24 घंटे में 10 लाख से अधिक किए गए टेस्टदेश में पिछले 24 घंटे में 10 लाख से अधिक टेस्ट किए गए। आईसीएमआर के मुताबिक 21 नवम्बर को 10,75,326 टेस्ट किए गए। देश में अबतक कुल 13,17,33,134 टेस्ट किए जा चुके हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular