देश में होली का जश्न : गुलाल से नहाए महाकाल
नेशनल डेस्क
नई दिल्ली। देशभर में आज होली का त्योहार मनाया जा रहा है। मध्य प्रदेश के उज्जैन में पुजारियों ने बाबा महाकाल और नंदी को गुलाल लगाया। वहीं ओडिशा के पुरी में सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने राधा-कृष्ण की तस्वीर के साथ होली का सैंड आर्ट बनाया। यूपी में सुबह से ही लोगों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाया। संभल में लोग जश्न मनाते हुए डीजे पर नाच रहे हैं। राज्य में कई जिलों में पुलिस प्रशासन अलर्ट पर है। रंग से बचाने के लिए एहतियात के तौर पर कई जगहों पर मस्जिदों को तिरपाल से ढंका जा रहा है। सबसे ज्यादा 109 मस्जिदें यूपी के बरेली में ढंकी गई हैं। शाहजहांपुर में 67 और संभल में 10 मस्जिदों को ढंका गया है।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर मंदिर की गौशाला में गाय को गुलाल लगाया। यूपी के मथुरा के प्रेम मंदिर के बाहर रंग-गुलाल खेलते हुए लोग।

पश्विम बंगाल के कोलकाता में महिलाओं ने एक-दूसरे को रंग लगाया और डांस किया। ओडिशा के पुरी में सुदर्शन पटनायक ने राधा-कृष्ण की होली के साथ सैंड आर्ट बनाया।
यह भी पढें : फर्जीवाड़ा में SDO समेत तीन अधिकारी निलंबित
हमारी अन्य खबरों को सीधे पोर्टल पर जाकर भी पढ़ सकते हैं। इसके लिए क्लिक करें : www.hindustandailynews.com
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे : जानकी शरण द्विवेदी सम्पादक मोबाइल 09452137310 E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com