Sunday, April 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदेश में सौ करोड़ लोगों का वैक्सीनशन मोदी के कुशल नेतृत्व में...

देश में सौ करोड़ लोगों का वैक्सीनशन मोदी के कुशल नेतृत्व में ही हुआ सम्भव : जय पंडा

गजियाबाद (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जय पंडा ने गुरुवार को कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व के कारण ही देश में सौ करोड़ लोगों को कोरोना वेक्सीन लगाने का लक्ष्य पूरा हो सका है। जिसके लिए प्रधानमंत्री की देश भर की जनता प्रशंसा कर रही है।

श्री पंडा आज मोहननगर स्थित आईटीएस सभागार में आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन देश मे सौ करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाए जाने पर किया गया। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह ने कांग्रेस, सपा व बसपा पर भी हमला बोला।

कहा कि जो विरोधी कभी कहां करते थे कि देश की शत प्रतिशत आबादी के बीच टीकाकरण किसी भी स्थिति में संभव नहीं है, लेकिन मोदी के कुशल नेतृत्व में यह असंभव कार्य सम्भव हो सका है। जिसके बाद विरोधियों के पास बोलने के लिए कुछ भी नहीं है। एक बार देश के प्रधानमंत्री ने ये साबित कर दिया है कि प्रधानमंत्री के तौर पर नरेंद्र मोदी है तो सब कुछ संभव है।

टीकाकरण में योगी आदित्यनाथ की सरकार की सराहना करते हुए कहा कि इस टीकाकरण में यूपी की योगी सरकार का भी बडा योगदान है। जिनके कुशल नेतृत्व में भारत दुनिया के पर्दे पर अपनी अलग पहचान स्थापित कर पाया है। इस बीच बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कांग्रेस, सपा और बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ये देश की जनता का सौभाग्य है कि उसे एक ऐसा प्रधानमंत्री मिला जिसने गरीब परिवार में जन्म लेते हुए चाय बेचने का काम किया। उन्होंने कहा कि एक इमानदार व्यक्ति ही देश को बचाने का काम कर सकता है। ये काम कांग्रेस, सपा और बसपा कभी नहीं कर सकते है। वजह इन गैर भाजपायी दलों का दूर तक कोई सिद्धान्त नहीं है।

सांसद एवं केंद्रीय मंत्री रिटायर जनरल वीके सिंह, महापौर आशा शर्मा, स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग, साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा, बीजेपी महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा आदि के द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।

इससे पहले श्री पंडा ने इंदिरापुरम स्थित कैलाश मानसरोवर भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान यूपी गेट पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने श्री पंडा का स्वागत भी किया। आपको बता दे धन्यवाद कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को आना था, लेकिन उनका कार्यक्रम निरस्त हो गया और उनके स्थान पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जय पंडा शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

Most Popular