Wednesday, March 4, 2026
Homeस्वास्थ्यदेश में लगाए जा चुके हैं 98.67 करोड़ से ज्यादा टीके

देश में लगाए जा चुके हैं 98.67 करोड़ से ज्यादा टीके

नई दिल्ली (हि.स.)। देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 98 करोड़, 67 लाख कोरोनारोधी टीके लगाए जा चुके हैं। इस अभियान में पिछले 24 घंटों में 87 लाख से ज्यादा टीके लगाए गये।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों को अब तक 102 करोड़,02 लाख टीके की खुराक नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा चुकी है। राज्यों के पास अभी भी 10 करोड़, 42 लाख टीके की खुराक मौजूद है।

RELATED ARTICLES

Most Popular