Wednesday, January 14, 2026
Homeस्वास्थ्यदेश में लगाए गए 105.43 करोड़ से ज्यादा टीके

देश में लगाए गए 105.43 करोड़ से ज्यादा टीके

नई दिल्ली(हि.स.)। कोरोना के खिलाफ जंग में कारगर टीकाकरण अभियान में देश ने 104 करोड़, 82 लाख टीके लगाने का आंकड़ा पार कर लिया है। शनिवार सुबह तक पिछले 24 घंटे में 56.91 लाख से ज्यादा टीके लगाए गए।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक शनिवार सुबह तक राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों को अब तक 111 करोड़, 13 लाख टीके की खुराक नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा चुकी है। राज्यों के पास अभी भी 12 करोड़, 73 लाख टीके की खुराक मौजूद हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular