नई दिल्ली (हि.स.)। कोरोना के खिलाफ जंग में कारगर टीकाकरण अभियान में देश ने अबतक कुल 104 करोड़, 04 लाख टीके लगाने का आंकड़ा पार कर लिया है। पिछले 24 घंटे में 57 लाख से ज्यादा टीके लगाए गए।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक गुरुवार सुबह तक राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों को अब तक 108 करोड़ टीके की खुराक नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा चुकी है। राज्यों के पास अभी भी 11 करोड़, 81 लाख टीके की खुराक मौजूद हैं।
