नई दिल्ली (हि.स.)। कोरोना के खिलाफ जंग में कारगर टीकाकरण अभियान में देश ने 100 करोड़ टीके लगाने का आंकड़ा पार कर लिया है। शुक्रवार सुबह तक देश में 100 करोड़, 59 लाख टीके लगाए जा चुके हैं।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों को अब तक 104 करोड़, 05 लाख टीके की खुराक नि:शुल्क उपलब्ध कराई जा चुकी है। राज्यों के पास अभी भी 11 करोड़, 65 लाख टीके की खुराक मौजूद है।
