Wednesday, January 14, 2026
Homeराष्ट्रीयदेश में बुधवार को कोरोना टीके की 90 लाख खुराक दी गई

देश में बुधवार को कोरोना टीके की 90 लाख खुराक दी गई

– राज्य व केन्द्र शासित प्रदेशों को कोरोनारोधी टीके की 70.63 करोड़ खुराक मिली

नई दिल्ली (हि.स.)। देश में पिछले 24 घंटे में लोगों को कोरोना रोधी टीके की 90 लाख से ज्यादा खुराक दी गई है। गुरुवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना रोधी टीके की अबतक कुल 71 करोड़ 65 लाख खुराक दी जा चुकी है।

मंत्रालय के मुताबिक राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों को अबतक कुल 70 करोड़, 63 लाख खुराक उपलब्ध कराई गई है। इनमें से पांच करोड़, 58 लाख खुराक अब भी राज्यों के पास मौजूद है। मंत्रालय के अनुसार राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों को कोरोना रोधी टीके की 96 लाख और खुराक भेजी जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular