Friday, April 3, 2026
Homeस्वास्थ्यदेश में पिछले 24 घंटे में लगाए गए एक करोड़ से ज्यादा...

देश में पिछले 24 घंटे में लगाए गए एक करोड़ से ज्यादा कोरोना रोधी टीके

नई दिल्ली (हि.स.)। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना रोधी टीके की एक करोड़ 02 लाख से ज्यादा डोज दी गयी। इसी के साथ अबतक 87.02 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है।

मंगलवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार केन्द्र ने राज्यों व केन्द्रशासित प्रदेशों को कुल 84.70 करोड़

टीके की डोज निशुल्क उपलब्ध कराई है। राज्यों के पास 4.75 करोड़ टीके अभी भी मौजूद है। केन्द्र सरकार राज्यों व केन्द्रशासित प्रदेशों को 42.83 लाख डोज और भेज रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular