Wednesday, March 4, 2026
Homeराष्ट्रीयदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 59, 118 नए मामले,...

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 59, 118 नए मामले, 257 लोगों की मौत

-देश में रिकवरी रेट 95.08 प्रतिशत

नई दिल्ली (हि.स.)। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए मरीजों की संख्या में एकबार फिर 50 हजार के पार हो गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 59 हजार 118 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1,18,46,652 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 257 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,60,949 तक पहुंच गई है। 
शुक्रवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 4,21,066 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 1,12,64,637 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि देश का रिकवरी रेट 95.08 प्रतिशत हो गया है।
पिछले 24 घंटे में 11 लाख से अधिक टेस्टदेश में पिछले 24 घंटे में 11 लाख से अधिक कोरोना के टेस्ट किए गए हैं। आईसीएमआर के मुताबिक 26 मार्च को 11,00,756 टेस्ट किए गए। अबतक देश में कुल 23,86,04,638 टेस्ट किए जा चुके हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular