Sunday, February 8, 2026
Homeस्वास्थ्यदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16,838 नए मामले, 113...

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16,838 नए मामले, 113 लोगों की मौत

-रिकवरी रेट 97.01 प्रतिशत

नई दिल्ली (हि.स.)। देश में कोरोना के मरीजों की संख्या एक करोड़ 11 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 16 हजार 838 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1,11,73,761 हो गयी है। पिछले 24 घंटे में 113 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,57,548 तक पहुंच गई है।

शुक्रवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 1,76,319 एक्टिव मरीज हैं। कोरोना से अबतक 1,08,39,894 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि देश का रिकवरी रेट 97.01 प्रतिशत हो गया है।
अबतक कुल 1,80,05,503 लोगों को टीके लगाए जा चुके हैं।
देश में पिछले 24 घंटे में 07 लाख से अधिक टेस्ट देश में पिछले 24 घंटे में 07 लाख से अधिक कोरोना के टेस्ट किए गए हैं। आईसीएमआर के मुताबिक 04 मार्च को 07,61,834 टेस्ट किए गए। अबतक देश में कुल 21,99,40,742 टेस्ट किए जा चुके हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular