Wednesday, February 11, 2026
Homeराष्ट्रीयदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11,427 नए मामले, 118...

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11,427 नए मामले, 118 लोगों की मौत

-देश में रिकवरी रेट बढ़कर हुआ 97 प्रतिशत
नई दिल्ली (हि.स.)। देश में कोरोना के मरीजों की संख्या एक करोड़ सात लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11 हजार 427 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 1,07,57,610 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में 118 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 1,54,392 तक पहुंच गई है। 

सोमवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 1,68,235 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 1,04,34,983 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि देश का रिकवरी रेट बढ़कर 97 प्रतिशत हो गया है।
पिछले 24 घंटे में 05 लाख से अधिक टेस्टदेश में पिछले 24 घंटे में 05 लाख से अधिक कोरोना के टेस्ट किए गए हैं। आईसीएमआर के मुताबिक 31 जनवरी को 05,04,263 टेस्ट किए गए। अबतक देश में कुल 19,70,92,635 टेस्ट किए जा चुके हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular