Sunday, February 15, 2026
Homeराष्ट्रीयदेश में कोरोना से ठीक होने वाले लोग अधिक, रिकवरी रेट बढ़कर...

देश में कोरोना से ठीक होने वाले लोग अधिक, रिकवरी रेट बढ़कर हुआ 95.07 प्रतिशत

24 घंटों में आए कोरोना के 84 हजार से ज्यादा नए मामले- 4002 लोगों की हुई मौत

 -देश में 1.21 लाख मरीज हुए स्वस्थ 
नई दिल्ली (हि.स.)। देश में पिछले दिन के मुकाबले कोरोना के नए मामलों में कमी दर्ज हुई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 84 हजार 332 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस बीमारी से 4 हजार, 002 लोगों की मौत हो गई। पिछले 24 घंटे में 1 लाख, 21 हजार, 311 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 
पिछले 30 दिनों से लगातार स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या नए मरीजों से अधिक है। वहीं, देश में नए मामले आने की दर यानी पॉजिटिविटी दर में कमी आई है। पिछले 19 दिनों से लगातार पॉजिटिविटी दर 10 प्रतिशत से नीचे है। पिछले 24 घंटे में पॉजिटिविटी दर 4.39 प्रतिशत रही है। 
शनिवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में अबतक कोरोना के कुल 2 करोड़,93लाख,59 हजार,155 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, इस बीमारी से अबतक 3 लाख,67 हजार,081 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव मरीज की संख्या 10 लाख,80 हजार,690 है। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 2 करोड़,79 लाख,11 हजार,384 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 
कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है जो राहत की बात है। रिकवरी रेट में सुधार हो रहा है। पिछले 24 घंटे में देश का रिकवरी रेट बढ़कर 95.07 प्रतिशत हो गया है। आईसीएमआर के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 20 लाख से अधिक टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में अबतक कुल 37 करोड़. 62  लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular