Monday, April 13, 2026
Homeस्वास्थ्यदेश में कोरोना संक्रमित 1,225 नए मरीज मिले

देश में कोरोना संक्रमित 1,225 नए मरीज मिले

नई दिल्ली (हि.स.)। देश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। बीते 24 घंटे के दौरान गुरुवार सुबह नौ बजे तक कोरोना संक्रमित 1,225 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वालों की संख्या 1,594 रही। वहीं, कोरोना संक्रमित 28 मरीजों की मौत हो गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या 4 करोड़, 24 लाख, 89 हजार, 04 हो गई है, जबकि रिकवरी दर बढ़कर 98.76 प्रतिशत हो गया है। फिलहाल देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 14 हजार, 307 है। दैनिक संक्रमण दर 0.20 प्रतिशत है।

आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटे में 06 लाख, 07 हजार से ज्यादा टेस्ट किए गए। उल्लेखनीय है कि अबतक कुल 78 करोड़, 91 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

विजयालक्ष्मी/मुकुंद

RELATED ARTICLES

Most Popular