Wednesday, April 1, 2026
Homeस्वास्थ्यदेश में कोरोना संक्रमण के 5,921 नए मामले आये सामने

देश में कोरोना संक्रमण के 5,921 नए मामले आये सामने

नई दिल्ली (हि.स.)। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित नए मामलों में कमी दर्ज की जा रही है। बीते 24 घंटे के दौरान शनिवार सुबह तक कोरोना वायरस से संक्रमित 5,921 नये मरीज मिले। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या 11,651 रही, जबकि कोरोना संक्रमित 289 मरीजों की मौत हो गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की कुल संख्या 4 करोड़, 23 लाख, 78 हजार, 721 हो गई है। इस दौरान रिकवरी दर बढ़कर 98.65 प्रतिशत हो गई। फिलहाल देश में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 63 हजार, 878 तक पहुंच गई है। वहीं दैनिक संक्रमण दर 0.63 प्रतिशत है।

आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटों में 09 लाख, 40 हजार से ज्यादा टेस्ट किये गये। अबतक कुल 77 करोड़, 19 लाख टेस्ट किये जा चुके हैं।

विजयालक्ष्मी

RELATED ARTICLES

Most Popular