Monday, March 30, 2026
Homeस्वास्थ्यदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित 1,549 नये मरीज मिले

देश में कोरोना वायरस से संक्रमित 1,549 नये मरीज मिले

नई दिल्ली (हि.स.)। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। बीते 24 घंटों के दौरान सोमवार सुबह सात बजे तक कोरोना वायरस से संक्रमित 1,549 नये मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या 2,652 रही। वहीं कोरोना संक्रमित 31 मरीजों की मौत हो गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की कुल संख्या 4 करोड़, 24 लाख, 67 हजार, 774 हो गई है। जबकि रिकवरी दर बढ़कर 98.74 प्रतिशत तक पहुंच गई है। फिलहाल देश में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 25 हजार, 106 तक आ पहुंची है। वहीं दैनिक संक्रमण दर 0.40 प्रतिशत है।

आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटे में तीन लाख, 84 हजार से ज्यादा टेस्ट किये गये। उल्लेखनीय है कि अबतक कुल 78 करोड़, 30 लाख टेस्ट किये जा चुके हैं।

विजयालक्ष्मी

RELATED ARTICLES

Most Popular