Saturday, April 11, 2026
Homeस्वास्थ्यदेश में कोरोना वायरस संक्रमित 1,938 नये मरीज मिले

देश में कोरोना वायरस संक्रमित 1,938 नये मरीज मिले

नई दिल्ली (हि.स.)। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे के दौरान गुरुवार सुबह सात बजे तक कोरोना संक्रमित 1,938 नये मरीज मिले। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वालों की संख्या 2,531 रही। वहीं, कोरोना संक्रमित 67 मरीजों की मौत हो गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या 4 करोड़, 24 लाख, 75 हजार, 588 हो गई है। जबकि रिकवरी दर बढ़कर 98.75 प्रतिशत तक पहुंच गई है। फिलहाल देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 22 हजार, 427 तक आ पहुंची है। वहीं दैनिक संक्रमण दर 0.29 प्रतिशत है।

आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटे में 06 लाख, 61 हजार से ज्यादा टेस्ट किये गये। उल्लेखनीय है कि अबतक कुल 78 करोड़, 49 लाख टेस्ट किये जा चुके हैं।

विजयालक्ष्मी

RELATED ARTICLES

Most Popular