Friday, March 6, 2026
Homeराष्ट्रीयदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 50 लाख के पार

देश में कोरोना मरीजों की संख्या 50 लाख के पार



नई दिल्ली। देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 50 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 90 हजार 123 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 50, 20, 360 हो गई है। साथ ही बीते 24 घंटे में 1,290 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही इस महामारी से मरने वालों की संख्या अब तक 82,066 पहुंच चुकी है।बुधवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 9,95,933 एक्टिव मरीज हैं। वहीं राहत भरी खबर यह है कि कोरोना से अबतक 39,42,361 मरीज स्वस्थ हुए हैं और देश का रिकवरी रेट बढ़कर 78.52 प्रतिशत हो गया है।

24 घंटे में किए गए 11 लाख से अधिक टेस्ट :कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर जांच की संख्या बढ़ा दी गई है। देश में पिछले 24 घंटे में 11,16,842 सैंपल की जांच की गई। इसके साथ ही देश में अबतक 5,94,29,115 सैंपलों की जांच की जा चुकी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular