Wednesday, April 1, 2026
Homeस्वास्थ्यदेश में कोरोना के 2,075 नए मरीज

देश में कोरोना के 2,075 नए मरीज

नई दिल्ली (हि.स.)। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में कमी दर्ज की जा रही है। बीते 24 घंटे के दौरान शनिवार सुबह तक कोरोना संक्रमित 2,075 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या 3,383 रही, जबकि कोरोना संक्रमित 71 मरीजों की मौत हो गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की कुल संख्या 4 करोड़, 24 लाख, 61 हजार, 926 हो गई है। रिकवरी दर बढ़कर 98.73 प्रतिशत हो गई। फिलहाल देश में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 27 हजार, 802 तक पहुंच गई है। वहीं दैनिक संक्रमण दर 0.56 प्रतिशत है।

आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटे में तीन लाख, 70 हजार से ज्यादा टेस्ट किए गए। अब तक कुल 78 करोड़, 22 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

विजयालक्ष्मी

RELATED ARTICLES

Most Popular