Tuesday, February 17, 2026
Homeस्वास्थ्यदेश में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी, 24 घंटे में 22 हजार...

देश में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी, 24 घंटे में 22 हजार नये मरीज

नई दिल्ली(हि.स.)। देश में कोरोना के नए मामलों में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। गुरुवार सुबह तक पिछले 24 घंटे में कुल 22 हजार, 431 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें 12 हजार 431 मरीज सिर्फ केरल से रिपोर्ट हुए हैं। राज्य में इस दौरान 134 मरीजों की मौत हुई है। जबकि देश में इस बीमारी से 318 लोगों की मौत हो गई। पूरे देश में 24 घंटों के दौरान कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 24 हजार 602 है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटों में संक्रमण दर 1.57 प्रतिशत हो गयी है। पिछले 38 दिनों से रोजाना संक्रमण दर तीन प्रतिशत से नीचे दर्ज की जा रही है। देश में अबतक कोरोना के कुल तीन करोड़, 38 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या दो लाख, 44 हजार, 198 है।

राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक तीन करोड़, 32 लाख, 258 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश का रिकवरी रेट 97.95 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटों में 14 लाख से अधिक टेस्ट किए गए।

आईसीएमआर के मुताबिक देश में अबतक कुल 57 करोड़, 86 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं। देशभर में अबतक 92 करोड़, 63 लाख कोरोना रोधी वैक्सीन दी जा चुकी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular