Sunday, April 5, 2026
Homeराष्ट्रीयदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या 59 लाख के पार

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 59 लाख के पार


नई दिल्ली (हि.स.)। देश में कोरोना मरीजों की संख्या 59 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 85 हजार 362 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर देश में अब 59, 03, 933 हो गई है। जबकि पिछले 24 घंटे में 1,089 कोरोना मरीजों की मौत हो गई और इस महामारी से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 93,379 हो चुकी है।
शनिवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 9,60,969 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर यह है कि कोरोना से अब तक 48, 49,585 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और देश का रिकवरी रेट बढ़कर 82.14 प्रतिशत हो गया है।
24 घंटे में 13 लाख से अधिक टेस्ट :कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर इसकी जांच संख्या भी बढ़ा दी गई है। देश में पिछले 24 घंटे में 13,41,535 सैंपल की जांच की गई। इसके साथ ही देश में अबतक 7,02,69,975 सैंपलों की जांच की जा चुकी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular