Tuesday, April 7, 2026
Homeस्वास्थ्यदेश में कोरोना के नए मामले घटे, 24 घंटे में 6,915 संक्रमित

देश में कोरोना के नए मामले घटे, 24 घंटे में 6,915 संक्रमित

नई दिल्ली(हि.स.)। कई महीनों के बाद अब देश में कोरोना के नए मामले दस हजार से नीचे आ गये हैं। मंगलवार तक पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के छह हजार,915 नये मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या 16 हजार, 864 है। हालांकि, इस दौरान कोरोना संक्रमित 180 मरीजों की मौत हो गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की कुल संख्या चार करोड़, 23 लाख, 24 हजार, 550 हो गई है। इस दौरान रिकवरी दर बढ़कर 98.59 प्रतिशत हो गई। फिलहाल देश में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 92 हजार, 472 तक पहुंच गई है। दैनिक संक्रमण दर 0.77 प्रतिशत है।

आइसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटों में 09 लाख, 01 हजार से ज्यादा टेस्ट किये गये। अबतक कुल 76 करोड़ 83 लाख टेस्ट किये जा चुके हैं।

विजयालक्ष्मी

RELATED ARTICLES

Most Popular