Monday, April 6, 2026
Homeस्वास्थ्यदेश में अब तक 184.87 करोड़ से ज्यादा लगे कोरोनारोधी टीके

देश में अब तक 184.87 करोड़ से ज्यादा लगे कोरोनारोधी टीके

नई दिल्ली(हि.स.)। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत मंगलवार सुबह 8 बजे तक 184 करोड़ 87 लाख से ज्यादा कोरोना रोधी टीके की खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में 16.17 लाख से ज्यादा टीके लगाए गए।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को कोरोनारोधी टीके की अबतक कुल 185.53 करोड़ खुराक निशुल्क उपलब्ध कराई जा चुकी है। इनमें 15.70 करोड़ टीके की खुराक अब भी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास मौजूद है।

विजयालक्ष्मी/मुकुंद

RELATED ARTICLES

Most Popular