Monday, March 30, 2026
Homeस्वास्थ्यदेश में अबतक 181.24 करोड़ से ज्यादा दी गई कोरोना रोधी टीके...

देश में अबतक 181.24 करोड़ से ज्यादा दी गई कोरोना रोधी टीके की खुराक

नई दिल्ली (हि.स.)। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण कार्यक्रम अभियान के तहत सोमवार सुबह सात बजे तक कुल 181 करोड़, 24 लाख से ज्यादा कोरोना रोधी टीके की खुराक दी जा चुकी है। वहीं पिछले 24 घंटे में 18 लाख से ज्यादा टीके लगाये गये।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को कोरोना रोधी टीके की अबतक कुल 183.52 करोड़ खुराक निशुल्क उपलब्ध कराई गई है। इनमें 17.21करोड़ टीके की खुराक अब भी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के पास मौजूद हैं।

विजयालक्ष्मी

RELATED ARTICLES

Most Popular