Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेश देश में अंगदान के प्रति जागरुकता जरूरी: एसपी सिंह बघेल

 देश में अंगदान के प्रति जागरुकता जरूरी: एसपी सिंह बघेल

लखनऊ,(हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) को भाजपा प्रतिवर्ष सेवा सप्ताह के रूप में मनाती है। इस उपलक्ष्य में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल अपने संसदीय क्षेत्र आगरा में 16 सितंबर को अंगदान पंजीकरण शिविर आयोजित कर रहे हैं।

प्रो बघेल ने मंगलवार को बातचीत में कहा कि देश में अंगदान के प्रति जागरुकता जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारत में अंगदान की दर प्रति 10 लाख की जनसंख्या में एक से भी कम है। अंगदान के प्रति जागरुकता फैलाकर अनेक जिंदगियों को बचाया जा सकता है। एक व्यक्ति के अंगदान करने से आठ लोगों की जिंदगियां बच सकती हैं।

केंद्रीय राज्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी अंगदान के महत्व का उल्लेख मन की बात में दो बार कर चुके हैं। अंगदान एक महान कार्य है जो मृत्यु के बाद भी कई जीवन बचाने का अवसर देता है।

आगरा के जीआईसी ग्राउंड में आयोजित होने वाले इस शिविर में लीवर, किडनी, हृदय, आंत, कार्निया और हड्डी या इनमें से एक या एक से अधिक अंगों के दान के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। शिविर की तैयारियों के संबंध में नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक हो चुकी है।

बृजनन्दन/पवन

RELATED ARTICLES

Most Popular