Tuesday, February 10, 2026
Homeराष्ट्रीयदेश भर में लॉकडाउन की तैयारी में है मोदी सरकार?

देश भर में लॉकडाउन की तैयारी में है मोदी सरकार?

नेशनल डेस्क

नई दिल्ली। क्या केंद्र सरकार की ओर से देशभर में लॉकडाउन लगाया जा सकता है? सोशल मीडिया में इसे लेकर सवाल पूछा जा रहा है। हालांकि केंद्र सरकार के अधिकारियों का कहना है कि ऐसा कोई प्लान नहीं है। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि देश भर में लॉकडाउन का केंद्र सरकार कोई प्लान नहीं है, लेकिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जरूर कोरोना के संक्रमण को थामने के लिए पाबंदियां बढ़ाने को कहा गया है। बता दें कि देश भर में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार इजाफे के चलते कई राज्यों की सरकारों ने लोगों के मूवमेंट पर पाबंदियां लगाई हैं।
अब तक करीब 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की ओर से कोरोना कर्फ्यू और लॉकडाउन जैसी बंदिशें लागू की जा चुकी हैं। इस बीच हेल्थ मिनिस्ट्री की ओर से भी देश के ऐसे जिलों में सख्त लॉकडाउन की सलाह दी जा चुकी है, जहां कोरोना का पॉजिटिविटी रेट 15 फीसदी से अधिक है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों और कोरोना टास्क फोर्स की ओर से भी इस संबंध में चिंता जताई गई है। कुंभ मेले से लौटे लोगों के चलते भी कोरोना संक्रमण की बातें कही जा रही हैं। कहा जा रहा है कि कुंभ मेले से लौटे लोग टीयर-2 और टीयर-3 शहरों में कोरोना के फैलाव का कारण बन सकते हैं। रविवार को भी देश में कोरोना संक्रमण के 3.62 लाख केस मिले हैं। इनमें से 10 राज्यों में ही 70 फीसदी केस मिले हैं। इन राज्यों में महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, वेस्ट बंगाल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और राजस्थान शामिल हैं। देश में बीते करीब 10 दिनों से कोरोना के 3 लाख से ज्यादा नए एक्टिव केस देखने को मिल रहे हैं। दिल्ली, यूपी, राजस्थान और कर्नाटक जैसे राज्यों में अस्पतालों पर भारी दबाव देखने को मिल रहा है। यहां तक कि श्मशानों और कब्रिस्तानों में भी संकट देखने को मिल रहा है। देश भर में लॉकडाउन को लेकर केंद्र सरकार का मानना है कि इससे बड़ी संख्या में रोजगार छिन जाएंगे। खासतौर पर प्रवासी मजदूर इससे प्रभावित होंगे। इसी के चलते केंद्र सरकार की ओर से लॉकडाउन पर विचार नहीं किया जा रहा है।

हमारी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए www.hindustandailynews.com पर क्लिक करें।

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

कलमकारों से ..

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com

RELATED ARTICLES

Most Popular