Saturday, April 4, 2026
Homeराष्ट्रीयदेश भर में एनआरसी के संबंध में अभी कोई निर्णय नहीं :...

देश भर में एनआरसी के संबंध में अभी कोई निर्णय नहीं : केंद्रीय गृह मंत्रालय

नई दिल्ली (हि.स.)। केंद्र सरकार ने मंगलवार को लोकसभा में बताया कि राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) को संपूर्ण देश के लिये लागू करने को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है।

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने प्रश्नकाल की कार्यवाही के दौरान माला राय के एक सवाल के लिखित जवाब में कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर एनआरसी तैयार करने के संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर नागरिकों के राष्ट्रीय रजिस्टर, असम में शामिल किये गये लोगों की अनुपूरक सूची और शामिल नहीं किये लोगों की सूची 31 अगस्त 2019 को प्रकाशित की जा चुकी है।

अजीत

RELATED ARTICLES

Most Popular