Sunday, March 29, 2026
Homeराष्ट्रीयदेश के 05 में से 04 राज्यों में खिलेगा कमल,भाजपा की चल...

देश के 05 में से 04 राज्यों में खिलेगा कमल,भाजपा की चल रही आंधी : केशव प्रसाद मौर्य

बोले,नीतीश के बयान की जितनी निंदा की जाए, कम है

झांसीहि. स.)। देश के 05 में से 04 राज्यों में 03 दिसंबर को कमल खिलने जा रहा है। भाजपा मप्र में लगातार सरकार बनाने जा रही है। छत्तीसगढ़ व राजस्थान में भाजपा सरकार छीनने जा रही है। भाजपा की आंधी चल रही है। बीते रोज नीतीश कुमार के बयान का समर्थन करने वाली सांसद डिंपल यादव को भारतीय संस्कृति का सम्मान न करने वाला बताया।नीतीश के बयान की जितनी निंदा की जाए, कम है। यह कहना है प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का। वह मप्र के निवाड़ी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का प्रचार- प्रसार करने आज झांसी पहुंचे थे।

मध्य प्रदेश चुनाव में शामिल होने जा रहे उत्तर प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को झांसी पहुंचे। उन्होंने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि देश के पांच राज्यों में होने जा रहे चुनाव में भाजपा की आंधी चल रही है। वही उन्होंने नीतीश कुमार के बयान की जमकर निंदा की। उन्होंने नीतीश के बयान का समर्थन करने वाली सपा सांसद डिंपल यादव को भी भारतीय संस्कृति का विरोधी बता डाला।

उन्होंने कहा कि यह उचित नहीं है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि 2047 तक देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार रहने वाली है। जिसे भी जो कहना या लागू कराना है, उसके बाद सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता ने मन बना लिया है कि 2024 में फिर से देश में मोदी सरकार लानी है। यह तो अभी सेमी फाइनल चल रहा है। इस दौरान उनके साथ महानगर अध्यक्ष हेमंत परिहार व संजीव श्रृंगीऋषि आदि उपस्थित रहे।

महेश/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular