-अनिल राजभर ने की प्रेसवार्ता, ओम प्रकाश राजभर के खिलाफ जमकर बोले हमला
लखनऊ (हि.स.)। अपने ही कार्यकर्ताओं से अपने ऊपर हमला करवाकर भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाना उनकी पुरानी मानसिकता है। वे बनारस में भी हमारे खिलाफ चुनाव लड़ने के समय भी उन्होंने किया और वे अपने ही लोगों से हमला करवाकर भाजपा व वकीलों पर आरोप लगाए। वे तो खुद माफिया हैं। इस देश के सबसे बड़े माफिया की गाड़ी में बैठकर वे चलते हैं। ये बाते प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने एक प्रेस वार्ता में कही।
वे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर पर हुए हमले के संबंध में पूछे गये सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि वे नौटंकीबाज हैं। वे सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का कुत्सित प्रयास करते रहते हैं। प्रशासन व समाज को गुमराह करना निश्चित तौर पर एक आपराधिक मसला है। इसके खिलाफ प्रशासन को निश्चित तौर पर कार्रवाई करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि उनके किसी बात को गंभीरता से लेना नहीं चाहिए। मीडिया के लिए भी वे इस समय सिर्फ मनोरंजन का साधन बन गये हैं। अनिल राजभर ने कहा कि चुनाव के बाद समाज के हमारे जो प्रतिनिधि हैं, आज उन लोगों को यहां आमंत्रित किया गया था। चुनाव में भी राजभर समाज की भूमिका रही है, उस पर विचार करने के लिए बैठक बुलाई गयी थी। उन्होंने राजभर समाज को आरक्षण दिये जाने के संबंध में कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार भी समाज के भला के संबंध में एक रिपोर्ट बना रही है।
उपेन्द्र
