Saturday, April 11, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडलदेश के शेयर बाजार में यूपी बना बड़ी ताकत

देश के शेयर बाजार में यूपी बना बड़ी ताकत

– शेयर बाजार ने यूपी के निवेशकों को खूब लुभाया

– यूपी के 52.3 लाख से अधिक इंवेस्टर एकाउंट शेयर बाजार में दर्ज

लखनऊ (हि.स.)। पूर्ववर्ती सरकारों की गलत नीतियों के कारण बड़े निवेशक उत्तर प्रदेश में आने से कतराते थे। उद्योग स्थापना के लिए बिजली, कुशल मानव संसाधन आदि की किल्लत बनी रहती थी। यही नहीं मफियाराज के कारण बड़े औद्योगिक घराने उत्तर प्रदेश को हमेशा अछूत समझते थे। उद्योगों की लाइसेंस लेने में ही लोगों का पसीना छूट जाता था।

प्राथमिकता के आधार पर उद्योगों की स्थापना और पूर्व से संचालित प्रतिष्ठानों को हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाई। तो देखते ही देखते अब उत्तर प्रदेश ना सिर्फ निवेशकों की पहली पसंद बन गया है, बल्कि शेयर बाजार में भी यूपी के निवेशक अप्रत्याशित प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके चलते ही अब बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में यूपी के 50 लाख से अधिक निवेशक कारोबार कर रहे हैं। देश के शेयर बाजार में उत्तर प्रदेश तीसरी ताकत बन गया है। यह नया बदलाव है।

बीएसई के अधिकारियों के अनुसार ब्रोकरेज कंपनियों और शेयर बाजारों ने पिछले 18 महीनों के दौरान हर महीने 12 से 15 लाख नए डीमैट खाते खोले हैं। इनमें से चालीस फीसदी डीमैट खाते बीएसई से जुड़ी ब्रोकरेज कंपनियों द्वारा खोले गए। बीएसई ने पिछले 17 महीनों में सभी सदस्यों के लिए कुल मिलाकर लगभग 40 फीसदी निवेशक खाते जोड़े हैं। निवेशकों के खातों में बढ़ोत्तरी दर्शाता है कि ऑटोमेशन और मोबाइल ट्रेडिंग से स्टॉक और म्यूचुअल फंड में निवेश देश के हर हिस्से में पहुंच गया है।

राज्य सरकार के प्रवक्ता कहते हैं कि साढ़े चार वर्ष पूर्व यह स्थिति नहीं थी। तब शेयर बाजार में यूपी के लोगों की सक्रियता ना के बराबर थी,क्योंकि कारोबारी सक्रियता राज्य में कम थी। वर्ष 2017 में सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को विकास की ओर तेजी से उन्मुख किया। उसके बाद से उत्तर प्रदेश अब तेजी से विकास के पथ पर दौड़ रहा है। आज उत्तर प्रदेश देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला प्रदेश बन गया है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में भी तेजी से छलांग लगाते हुए उत्तर प्रदेश आज दूसरे पायदान पर पहुंच चुका है। ।

RELATED ARTICLES

Most Popular