Saturday, April 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदेश के लिए सबसे अधिक बलिदान देने वालों का जनपद है गाजीपुर...

देश के लिए सबसे अधिक बलिदान देने वालों का जनपद है गाजीपुर : डॉ. दिनेश शर्मा

-विधायक कृष्णानंद राय की शहादत दिवस में श्रद्धांजलि अर्पित करने गाजीपुर के युसुफपुर पहुंचे उपमुख्यमंत्री

गाजीपुर (हि.स.)। उप मुख्यमंत्री डा.दिनेश शर्मा ने रविवार को मुहम्मदाबाद में स्व.कृष्णानन्द राय जी के पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में उन्होंने अष्ट शहीदों एवं स्व0कृष्णानन्द राय के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजली दी एवं दो मिनट का मौन रखा गया। इससे पूर्व उन्होंने जनपद के शिक्षा विभाग अधिकारियों संग बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु राजकीय, मान्यता प्राप्त, वित्त विहीन विद्यालयों को परीक्षा केन्द्र बनाने का निर्देश दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज का उत्तर प्रदेश विकास का पर्याय बन गया है। यह सरकार जाति धर्म पर काम नहीं करती, यह ऐसी पार्टी है, जो सबको साथ लेकर, सबका साथ सबका विकास चाहती है। गाजीपुर की धरती वीरो की धरती है सबसे ज्यादा कहीं शहीद होते हैं वह गाजीपुर की धरती है। यहां के लोग आजादी में भी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया था। आतंकी गतिविधियों मे भी गाजीपुर के कई वीर सपूतों ने अपनी कुर्बानी दी है उन सबको श्रद्धान्जली देता हूं।

उप मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा ने कहा कि जम्मू काश्मीर में 70 साल की समस्या को केन्द्र सरकार ने समाप्त कर दिया। ट्रीपल तलाक एवं सी0ए0ए0 पर कानून बना दिया, जिससे मुस्लिम बहनों को जीने की आजादी मिलेगी और उनका जीवन सुखमय होगा। आज गरीबों के खाते में 1000 रूपये भेजा जा रहा है एवं हर गरीब को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। छह हजार रूपये किसानों को किसान सम्मान निधि, निःशुल्क गैस कनेक्शन, मुफ्त शौचालय तथा ऋण माफी भाजपा सरकार ने किया है एवं देश में कोरोना जैसी महामारी में पूरे देश के नागरिकों को मुफ्त वैक्सीन लगाये जा रहे हैं।

कहा कि गाजीपुर जनपद में पहले नकल का व्यवसाय था, जिसपर मुख्यमंत्री योगी ने रोक लगाते हुए, शिक्षा माफियाओं पर कड़ी कार्यवाही की है। उन्होंने कहा कि किसी भी परीक्षाओं को नकल विहीन कराने हेतु सरकार कृत संकल्पित है। आज गेहूं, धान, गन्ना की खरीद सरकार कर रही है जिससे किसानों को उचित मूल्य प्राप्त हो रहा है।

कहाकि इस जनपद में पुलों का अभूतपूर्व कार्य हुआ है जो पिछले 40-50 वर्षो में नहीं हुआ था। इस जनपद को वाराणसी एवं लखनऊ से जोड़ने के लिए फोर लेन एवं पूर्वांचल एक्सप्रेस जैसे सड़को का निर्माण किया गया। जनपद में मेडिकल कालेज, स्कूल, लिंक रोड एवं जनपद में 24 घण्टे विद्युत की व्यवस्था की गयी है। संस्कृत महाविद्यालयों में शिक्षकों की कमी की पूर्ति करने हेतु अवकाश प्राप्त शिक्षकों को संविदा के आधार पर नियुक्ति की कार्यवाही की जा रही है। अब तक इस जनपद में 110 लेक्चरर एवं 296 सहायक अध्यापकों की नियुक्ति पारदर्शी तरीके से की गयी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular