-कारगिल शहीद स्मृति वाटिका में पहुंचकर मुख्यमंत्री ने शहीदों को किया नमन
लखनऊ (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, संसदीय कार्य एवं वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा समेत अन्य महत्वपूर्ण लोगों ने कारगिल विजय दिवस पर मंगलवार को कारगिल शहीद स्मृति वाटिका पहुंचकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किये।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज पूरा देश भारत माता के महान सपूतों को नमन कर रहा है। आज ही के दिन 1999 को कारगिल विजय दिवस की घोषणा हुई थी। इस युद्ध से पाकिस्तान दुनिया में एक्सपोज हुआ था कि कैसे वह भारत की सीमा में घुसपैठ करता है। उसने यह युद्ध भारत पर जबरन थोपा। वहीं भारत के वीर सपूतों का शौर्य एक बार फिर दुनिया ने देखा था। इस युद्ध में वीर सैनिकों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था।
इसमें लखनऊ से कैप्टन मनोज कुमार पांडेय, कैप्टन आदित्य मिश्रा, लांस नायक केवड़ा नंद द्विवेदी, रायफल मैन सुनील जंग का नाम बड़े गर्व के साथ लेता है। यही कारण है कि हमारे बहादुर जवानों के साहस उनकी वीरता को ध्यान में रखकर कैप्टन मनोज पांडेय को भारतीय सेना का सर्वोच्च सम्मान परमवीर चक्र दिया गया था। देश के पहले आर्मी स्कूल का नाम भी कैप्टन मनोज पांडेय के नाम किया गया। यह विद्यालय 1960 में स्थापित किया गया था। देश की रक्षा के लिए शहीद होने से कोई और बड़ा बलिदान नहीं हो सकता है।
उप मुख्यमंत्री पाठक ने कहा कि प्रति वर्ष 26 जुलाई को हम लोग कारगिल दिवस मना रहे हैं। हमारी सेना के जवानों ने पाकिस्तान को पराजित कर दिया था। पाकिस्तान की पूरी सेना लड़ रही थी। हमारे रणबांकुरों ने उन्हें भागने को मजबूर कर दिया था। खासकर उप्र के सपूतों को हमेशा याद किया जाएगा। हम उनके योगदान का कभी भूल नहीं पाएंगे।
इस अवसर पर मंत्री एके शर्मा, मेयर संयुक्ता भाटिया, पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन, नीरज बोरा, योगेश शुक्ला, सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा समेत अन्य लोग मौजूद थे।
दिलीप शुक्ल
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
