Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदेश के पर्यटन मानचित्र पर चमकेगा मेरठ : सुनील भराला

देश के पर्यटन मानचित्र पर चमकेगा मेरठ : सुनील भराला

मेरठ। पुरातात्विक दृष्टि से महत्वपूर्ण मेरठ जल्दी ही देश के पर्यटन मानचित्र पर चमकेगा। इसके साथ दे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दूसरे महत्वपूर्ण स्थल भी विकसित किए जाएंगे। 
 यह आश्वासन सोमवार को दिल्ली में उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुनील भरल को केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने भेंट के दौरान दिया। 
उत्तर प्रदेश के दर्जा राज्यमंत्री सुनील भराला ने सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल से मुलाकात की और एक मांगपत्र सौंपा। सुनील भराला ने केंद्रीय मंत्री से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक महत्व के बारे में बताया। बागपत में भगवान परशुराम द्वारा स्थापित पूरा महादेव मंदिर है। सिनोली गांव में वैदिक सभ्यता के अवशेष मिल चुके है। इसी तरह से मेरठ जिला भी महाभारत कालीन है और यहां हस्तिनापुर नगरी भी है। इस स्थलों को विकसित करने की जरूरत है। 
 सुनील भराला ने बताया कि मेरठ में किला परीक्षितगढ़ की स्थापना अभिमन्यु के पुत्र परीक्षित ने की थी। इन सभी स्थलों को श्रीकृष्ण सर्किट से जोड़ने की आवश्यकता है। 
 केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगले वर्ष कर बजट में इन स्थलों को विकसित किया जाएगा। सुनील भराला ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश को जल्दी ही विकसित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular