11 राज्यों के 44 जिले अभी भी बने हैं कोरोना हॉटस्पॉट
नेशनल डेस्क
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में मंगलवार को गिरावट जरूर देखने को मिली है, लेकिन कुछ राज्यों में स्थिति अभी भी चिंताजनक है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि पिछले हफ्ते देश में जितने कुल मामले दर्ज़ किए गए उसमें से 51.51þ मामले सिर्फ केरल से दर्ज़ किए गए। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश में अब सक्रिय मामले 4 लाख से भी कम हो गए हैं। देश में अब 388508 सक्रिय मामले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है, अब रिकवरी रेट 97.45 प्रतिशत पहुंच गया है। देश में पिछले 2 हफ्ते में 2 प्रतिशत से भी कम पॉजिटिविटी रेट दर्ज़ की गई है, इस हफ्ते की पॉजिटिविटी रेट 1.87 प्रतिशत है। 11 राज्यों में 44 जिले ऐसे हैं जहां पर पॉजिटिविटी 10 फीसदी से अधिक है। सरकार ने कहा है कि देश में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वैरिएंट के 9 अगस्त तक 86 मामले सामने आए थे। इनमें से 34 महाराष्ट्र से हैं। केरल में ऐसे 10 ज़िले हैं। 6 नॉर्थ ईस्ट राज्यों मणिपुर, मिज़ोरम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड और सिक्किम में 29 ज़िले ऐसे हैं जहां केस पॉजिटिविटी रेट 10 प्रतिशत से अधिक है। सरकार ने कहा है कि केरल और तमिलनाडु सहित नौ राज्यों के 37 जिलों में पिछले दो सप्ताह में कोविड-19 के नए मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है।
यह भी पढ़ें : कोरोना के हर वेरिएंट पर कारगर होगी यह सुपर वैक्सीन
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310
