–भाजपा किसान मोर्चा विधानसभा स्तर पर करेगी ग्राम पंचायत चौपाल
प्रतापगढ़ (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी जनपद के सभी विधानसभाओं में ग्राम पंचायत चौपाल का आयोजन करने जा रही है। शुक्रवार को विजयादशमी के अवसर पर मांधाता हरखपुर से पूरे उत्साह के साथ ग्राम पंचायत किसान चौपाल का शुभारम्भ हुआ। बड़ी संख्या में अन्नदाता किसान वह संगठन के कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित हुए।

मुख्य अतिथि भाजपा अध्यक्ष हरिओम मिश्र ने लोगों का आवाहन किया कि वह घर-घर जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में किसानों के आय को दोगुना करने के लिए किए जा रहे किसान कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करें। ऐसे लोगों को चिन्हित करें जो इन लाभों से वंचित हों, उनकी एक कार्य योजना बनाकर उन्हें भी लाभ दिलाने का प्रयास करें। विपक्ष पर आरोप लगाया कि कोरोना जैसे महासंकट में भी मोदी योगी सरकार निरंतर किसान आय को दोगुना करने की दिशा में कार्य कर रही है। लेकिन सुनियोजित प्रोपेगेंडा के तहत नकली किसानों का धरना प्रदर्शन इनके इशारे पर हो रहा है। वास्तविकता यह है कि देश का अन्नदाता अपने खेत खलिहान में देश के भरण-पोषण के लिए अपना पसीना बहा रहा है, उसे सड़क पर धरना देने की फुर्सत नहीं है।
लक्ष्मणपुर ब्लॉक प्रमुख राकेश सिंह ने कहा कि ब्लॉक स्तर पर युवाओं की टोली बनाकर किसानों की समस्याओं का निराकरण किया जा सकता है। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय मिश्रा ने कहा कि संगठन के दिशा निर्देश पर विधानसभा स्तर पर ग्राम पंचायत किसान चौपाल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अधिक से अधिक लाभार्थी किसानों को सम्मानित करने व उनकी समस्याओं का निराकरण करने के लिए योजना बनाई जा रही है। संचालन जिला महामंत्री विंदेश्वरी तिवारी ने किया।
जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह, मुरलीधर उपाध्याय, रामचरित्र वर्मा, धर्मेंद्र मिश्रा, दिलीप पांडेय, सुनील मौर्या, महामंत्री लल्लन हरिजन महामंत्री, अशोक पांडे, पंकज सिंह, अमरनाथ शर्मा, अरुण शुक्ला, शिवाकांत द्विवेदी, सुधाकर सिंह, राकेश सिंह, हरिओम मिश्रा, देवशरण विश्वकर्मा, सत्येंद्र मिश्रा, संजय शुक्ला, अतुल आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
