बलिया(हि. स.)। भाजपा सांसद रविंद्र कुशवाहा ने देश की पहचान राम, कृष्ण और भगवान शिव से है। उनके खिलाफ कुछ भी बोलने से पहले जनप्रतिनिधियों को इस बात का विचार जरूर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को अगर ऐसा लगता है कि रामचरित मानस में कोई खोट है और हिन्दू धर्म से उन्हें किसी भी तरह की एलर्जी है तो उन्हें इस्लाम धर्म स्वीकार कर लेना चाहिए। यही नहीं, उनकी सुपुत्री भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य को नैतिकता के आधार पर अपना पद छोड़ देना चाहिए।
सलेमपुर के भाजपा सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने कहा कि जो व्यक्ति जन्म से हिन्दू है और उसका संस्कार बदल गया है। उसे हिन्दू धर्म से एलर्जी है तो वह इस्लाम धर्म स्वीकार कर ले। कुशवाहा ने स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा को नसीहत देते हुए कहा भाजपा से टिकट लेते समय नहीं पता था कि भाजपा राम और कृष्ण को मानने वाली धार्मिक पार्टी है। इसलिए आज अगर खराबी नजर आ रही है, उनमें नैतिकता है तो पार्टी से इस्तीफा देकर इस्लाम धर्म स्वीकार कर लें। उन्होंने सवाल किया कि स्वामी प्रसाद मौर्य जब पांच साल तक कैबिनेट मंत्री के रूप में सत्ता सुख भोग लिए और अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी में चले गए तब उन्हें हिन्दू धर्म में खराबी नजर आ रही है ?
पंकज
