Sunday, March 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदेश की जनता का विश्वास मोदी के प्रति है : चौधरी भूपेंद्र

देश की जनता का विश्वास मोदी के प्रति है : चौधरी भूपेंद्र

मुरादाबाद (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार चार राज्यों में परिणाम में आए हैं, उन परिणामों को देखकर लगता है कि देश की जनता का विश्वास प्रधानमंत्री मोदी के प्रति है।

मुरादाबाद के लोकनिर्माण विभाग के गेस्ट हाऊस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि मोदी की जो गारंटी है, उसमें लोगों ने विश्वास व्यक्त किया है। भारतीय जनता पार्टी बड़े अंतर से बहुमत के साथ मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में सरकार बना रही है। तेलंगाना में हमारा वोट प्रतिशत बढ़ा है। हमारा नंबर भी बढ़ा है। यह चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर लड़ा गया था।

निमित जायसवाल/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular