Wednesday, April 1, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदेश की अखंडता और अनेकता में एकता की शिल्पकार थीं इंदिरा गांधी:...

देश की अखंडता और अनेकता में एकता की शिल्पकार थीं इंदिरा गांधी: अजय कुमार लल्लू

-कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती

लखनऊ (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि इंदिरा गांधी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए उन्होंने बलिदान की सर्वोच्च मिसाल पेश की थी। श्वेत क्रांति, हरित क्रांति, बैंकों के राष्ट्रीयकरण, 20 सूत्री कार्यक्रमों की शिल्पकार, भारत को परमाणु शक्ति सम्पन्न राष्ट्र बनाने वाली स्वर्गीय इंदिरा गांधी को बड़े ही कृतज्ञ भाव से सम्पूर्ण राष्ट्र नमन कर रहा है और हमेशा याद करेगा। 
उन्होंने कहा कि इन्दिरा गांधी ने समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता जैसे मूल्यों को संविधान में शामिल करवा कर भारत के बहुलतावादी समाज को एक सूत्र में पिरोने और उसके एकीकरण करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। समाजवाद को संविधान में शामिल करके, जमींदारी उन्मूलन कानून बनाकर गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम को बल प्रदान किया। उनका लोकप्रिय नारा ‘गरीबी हटाओ’ मात्र नारा न होकर इन्हीं कार्यक्रमों का जमीनी क्रियान्वयन था जिसके चलते भारत के वंचित और गरीब गुरबा समाज को बड़ा संबल प्राप्त हुआ।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इंदिरा गांधी ने बैंकों का राष्ट्रीयकरण करके जहां आम आदमी के धन को सुरक्षित हाथों में पहुंचाने का काम किया था। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सशक्त बनाने के प्रयास के साथ देश से राजा-रजवाड़ों को अतिमहत्वपूर्ण मानकर दिए जाने वाले प्रिवी पर्स समाप्त कर देश की जनता में समानता का भाव स्थापित किया।
अजय कुमार लल्लू ने कहा कि इंदिरा गांधी को राष्ट्र की एकता और अखंडता का सूत्रधार बताते हुए कहा कि सिक्किम का विलय कराकर उन्होंने उत्तर-पूर्व की सीमाओं को और सुरक्षित किया और भारत को और अधिक शक्तिशाली बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। वह सरकार के फैसलों को योजनाबद्ध तरीके से लागू कराने के लिए भी जानी जाती थीं। भारत को एक सूत्र में बांधने और एक मजबूत भारत बनाने में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। 

RELATED ARTICLES

Most Popular