Saturday, March 14, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडादेश का किसान खुश होगा तभी असली गणतन्त्र-पण्डित सिंह

देश का किसान खुश होगा तभी असली गणतन्त्र-पण्डित सिंह

गोंडा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के आह्वान पर समाजवादी पार्टी गोंडा पूर्व मंत्री विनोद कुमार पण्डित सिंह के नेतृत्व में सपा नेता सूरज सिंह ने सुबह 5:00 बजे बजाज चीनी मिल का घेराव किया बताते चलें कि अखिलेश यादव किसानों के समर्थन में 26 जनवरी दिन मंगलवार को सभी तहसील मुख्यालय पर ट्रैक्टर परेड का आवाहन किया था, पूर्व मंत्री के आवास पर सुबह से ही पुलिस/प्रशासन का कड़ा पहरा था, प्रशासन द्वारा पूर्व मंत्री एवं सपा नेता सूरज सिंह को नजरबंद किए जाने की तैयारी थी। सूरज सिंह ने बताया कि रात को किसी तरह से निकलकर दोनों लोग कुंदूरखी स्थित बजाज चीनी मिल पहुंचे, वहां पहुंचने के बाद समर्थकों ने पहले से ही ट्रैक्टर परेड की व्यवस्था कर रखी थी, सभी ट्रैक्टर पर तिरंगा व समाजवादी पार्टी का झंडा बान्धा गया था, ट्रैक्टर पर देशभक्ति के गीत भी बज रहे थे।
पूर्व मंत्री समर्थकों सहित हजारों किसानों को लेकर चीनी मिल गेट के अंदर पहुंच वहां के महाप्रबंधक पर पुराना और नया दोनों गन्ना बकाया भुगतान की बात की, महाप्रबंधक ने बताया कि पुराना गन्ना बकाया भुगतान 20 फरवरी से पहले कर दिया जाएगा, फिर भी जब किसान मानने को तैयार नहीं हुए तब पूर्व मंत्रीने किसानहित को देखते हुए मिल प्रशासन से कहा कि 10 फरवरी तक पिछले साल का बकाया भुगतान किया जाए और 11 फरवरी से वर्तमान वर्ष का गन्ना भुगतान किया जाए। बजाज मिल के महाप्रबंधक ने पूर्व मंत्री की बातों को मानते हुए किसानों के समक्ष मौखिक घोषणा की कि मंत्री जी की बातों का अक्षरशः पालन करेंगे।


सपा नेता पूर्व सूरज सिंह बताया कि मिल प्रशासन द्वारा तय समय से भुगतान नहीं किया गया तो यह विरोध-आंदोलन विकराल रूप लेगा। प्रशासन पर आरोप लगाते हुए सूरज सिंह ने कहा कि इससे पहले भी जब-जब पार्टी द्वारा आह्वान किये गए किसी भी आंदोलन की तैयारी होती थी तो प्रशासन द्वारा हम लोगों को नज़रबंद कर दिया जाता था इस नाते हम सबने रात में ही घर से निकलने की योजना बनाकर सभी साथियों के साथ भोर में ही मिल बजाज मिल का घेराव कर दिया। बजाज चीनी मिल गेट से लेकर कुंदुरखी चौराहे तक ट्रैक्टर परेड हुई।
विधानसभा तरबगंज में दुर्जनपुर घाट से लेकर थाना मोड़ चौराहे तक ट्रैक्टर परेड की गई जिसका नेतृत्व पूर्व मंत्री पण्डित सिंह व जिलाध्यक्ष पप्पू यादव ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर गोण्डा विधानसभा अध्यक्ष धनीराम वर्मा, शिवसम्पत सिंह, यु सभा अध्यक्ष सरफराज सोनू, देवेंद्र सिंह, अरशद हुसैन, राजेश्वरी वर्मा, गुड्डू सिंह, पिन्टू पांडेय, मिथुन, वैभव नारायण, बिक्कू, सुधाकर मिश्र, सूरज गोस्वामी, रुद्रदेव, सत्यम, जीत बहादुर, फिरोज, आलोक शुक्ला, अंकुर मिश्रा, विवेक सिंह बिक्कू, साहिल, लिटिल, बब्बू तिवारी, दीपू यादव, दीनानाथ, बाबू जायसवाल, जेपी श्रीवास्तव, तन्नू, पंडे सिंह, पप्पू सिंह, विकास मोदनवाल, भोला, राजेश मिश्रा, कायम अली, राहुल प्रधान, राजन मिश्र, धर्मेन्द्र सिंह, अजय मिश्रा, सचिन, रोहित, ललित सहित आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular