Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेश देवर ने किया बलात्कार का प्रयास, पति ने दिया तीन तलाक

 देवर ने किया बलात्कार का प्रयास, पति ने दिया तीन तलाक

मेरठ (हि.स.)। लिसाड़ी थाना क्षेत्र के समर गार्डन में देवर ने महिला के साथ बलात्कार का प्रयास किया। पति से शिकायत करने पर उसे तीन तलाक दे दिया गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

दिल्ली के सीलमपुर निवासी महिला ने लिसाड़ी गेट थाने में तहरीर देकर अपने ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए। महिला के मुताबिक, उसकी शादी नौ वर्ष पूर्व समर गार्डन निवासी इरशाद के साथ हुई थी। महिला के तीन बच्चे हैं। महिला ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले उसका पति अपने काम पर गाया था। उस समय घर में मौजूद देवर बिल्लू ने महिला के साथ बलात्कार का प्रयास किया। महिला के विरोध के बाद देवर वहां से चला गया। पति के घर आने पर महिला ने उससे देवर की शिकायत की तो इरशाद ने पत्नी के साथ मारपीट की। इसके बाद तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। जब उसने देवर की करतूत की शिकायत करने की बात की तो उसके साथ फिर मारपीट की गई। महिला ने आरोप लगाया कि उसके तीनों बच्चे पति के पास हैं और वह उनसे मिलने नहीं दे रहा। महिला की शिकायत पर सोमवार को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular