देवरिया (हि.स.)। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में बच्चों की मौत के बाद डॉ कफील चर्चा का विषय बने थे। देवरिया के जिला चिकित्सालय में अनाधिकृत रूप से मरीजों के इलाज के दौरान फिर चर्चा में आ गए। देवरिया-कुशीनगर एमएलसी सपा प्रत्याशी डॉ कफील 26 मार्च को देवरिया जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी में अनाधिकृत रूप से मरीजों को देखते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। जहां खुद डॉ कफील ने इमरजेंसी के बारे में ट्वीट कर जिम्मेदार लोगों को जानकारी दी।
बता दें कि डॉ कफील गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में दर्जनों बच्चों की मौत के बाद इनका नाम चर्चा में आया था। जहां योगी सरकार इनके विरुद्ध कड़े एक्शन लेते हुए विधिक कार्यवाही कर न्यायालय भेजा। न्यायालय के आदेश पर जेल से बाहर आए।
डीआईजी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बुधवार को जारी अपने बयान में बताया कि जनपद कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र के टेकुआटार गांव निवासी प्रकाश पटेल 108 एम्बुलेंस चलाता है। उसने सदर कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 मार्च को 108 एम्बुलेंस में तैनात बस्ती निवासी ईएमटी हरिवंश चौधरी के साथ ड्यूटी पर था। तभी एक कॉल पर वह भलुअनी स्वास्थ्य केंद्र से महिला मरीज गीता को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जा रहा था। अस्पताल के पास अचानक डॉ. कफील अहमद जबरदस्ती एम्बुलेंस में घुसकर महिला की जांच करने लगे। विरोध करने पर भी डॉ. नहीं माने और मरीज का इलाज शुरु कर दिया। गाड़ी में ऑक्सीजन नहीं होने से एंबू बैग से महिला को ऑक्सीजन दी जा रही थी, तभी महिला की मौत हो गई।
डीआईजी ने बताया कि एम्बुलेंस चालक प्रकाश की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने डॉ. कफील अहमद के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
भाजपा नेता संजय पांडेय से बात की गई तो उन्होंने बताया सपा मासूम बच्चों के हत्यारों का देवरिया कुशीनगर विधानसभा में प्रत्याशी बनाकर उतारा, इससे बड़ा निंदनीय काम क्या हो सकता है।
ज्योति /
