Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया सदर रेलवे स्टेशन के यार्ड में काम के चलते कई गाड़ियां...

देवरिया सदर रेलवे स्टेशन के यार्ड में काम के चलते कई गाड़ियां निरस्त, कई के रूट बदले

देवरिया (हि.स.)। देवरिया सदर रेलवे स्टेशन के यार्ड में रेलवे द्वारा ट्रैक पर होने वाले काम के चलते इस रुट से चलने वाली कई ट्रेनों को 20 फरवरी से निरस्त कर दिया गया है। इसके साथ ही कई गाड़ियों के रूट में बदलाव कर चलाया जाएगा। स्टेशन पर लगभग 20 फरवरी से 23 फरवरी तक काम चलेगा, ऐसे में लगभग तीन दिनों तक देवरियों से जाने और आने वाले यात्रियों को थोड़ा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

देवरिया सदर रेलवे स्टेशन अधीक्षक आई अंसारी ने बताया कि गाड़ी संख्या 15028 मौर्य एक्सप्रेस 19 फरवरी 2023 से 23 फरवरी तक निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 15027 मौर्य एक्सप्रेस 21 फरवरी 23 और 24 फरवरी तक निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 15105 इंटरसिटी नौतनवा छपरा 20 फरवरी और 21 फरवरी तक निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 15106 छपरा नौतनवा इंटरसिटी 20 और 21 फरवरी तक निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 15103 इंटरसिटी एक्सप्रेस गोरखपुर बनारस तक 20 फरवरी से 22 फरवरी तक निरस्त रहेगी।

सदर रेलवे स्टेशन अधीक्षक से ने बताया कि गाड़ी संख्या 15104 इंटरसिटी एक्सप्रेस बनारस से गोरखपुर 20 फरवरी से 22 फरवरी तक निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 15132 वाराणसी गोरखपुर सीटी 20 और 21 फरवरी तक निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 15131 गोरखपुर वाराणसी सीटी मेल 20 फरवरी से 22 फरवरी तक निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 22531 छपरा मथुरा सुफरफास्ट 20 फरवरी को निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 22532 मथुरा छपरा सुपरफास्ट 21 फरवरी को निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 05142 गोरखपुर सीवान मेल 20 फरवरी से 22 फरवरी तक निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 05141 सीवान गोरखपुर मेल 21 फरवरी और 22 फरवरी को निरस्त रहेगी।

इन गाड़ियों के मार्ग में किया गया परिवर्तन

गाड़ी संख्या 12553 वैशाली सुपर फार्स्ट एक्सप्रेस 20, 21 और 22 फरवरी को वाया सीवान, थावे, पडरौना, कप्तानगंज, गोरखपुर से नई दिल्ली को जाएगी। गाड़ी संख्या 19602 जलपाईगुड़ी उदयपुर एक्सप्रेस जो 20 फरवरी को वाया सीवान, थावे और पडरौना होते हुए कप्तानगंज, गोरखपुर के रास्ते होकर अपने गंतव्य तक जाएगी। गाड़ी संख्या 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस 20 फरवरी को वाया गोरखपुर छावनी, कप्तानगंज और पडरौना, थावे से सीवान के रास्ते गंतव्य की ओर जाएगी। गाड़ी संख्या 15532 जन साधरण एक्सप्रेस 21 फरवरी को वाया गोरखपुर छावनी और कप्तानगंज, थावे होते हुए सीवान के रास्ते अपने गंतव्य की ओर जाएगी। गाड़ी संख्या 19615 कविगुरु एक्सप्रेस 21 फरवरी को गोरखपुर छावनी और कप्तानगंज, थावे होते हुए सीवान के रास्ते जाएगी। गाड़ी संख्या 12521 राप्ती सागर सपुरफास्ट 21 फरवरी को थावे और कप्तानगंज, गोरखपुर होते हुए जाएगी। गाड़ी संख्या 15077 कामआख्या गोमती नगर एक्सप्रेस वाया सीवान और थावे, कप्तानगंज, गोरखपुर होते आपने गंतव्य की ओर जाएगी। गाड़ी संख्या 12407 कर्म भूमि सुपरफास्ट 22 फरवरी को वाया सीवान, थावे, कप्तानगंज, गोरखपुर के रास्ते जाएगी।

बन कर जाने वाली गाड़ियां

देवरिया सदर रेलवे स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि गाड़ी संख्या 01027 दादर सेंट्रल गोरखपुर एक्सप्रेस 20 फरवरी, 23 फरवरी को मऊ आएगी। मऊ से गोरखपुर तक निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 01028 गोरखपुर दादर सेन्ट्रल एक्सप्रेस 20 फरवरी और 23 फरवरी मऊ से दादर सेन्ट्रल तक जाएगी। जिन यात्रियों का इस गाड़ी में रिजर्वेशन है वह मऊ से ट्रेन पकड़ सकते हैं। गाड़ी संख्या 12165 रत्नागिरी सुपरफास्ट 21 फरवरी तक मऊ तक जाएगी। गाड़ी संख्या 12166 रत्नागिरि सुपरफास्ट मऊ से बनकर 21 फरवरी को जाएगी। गाड़ी संख्या 15008 कृषक एक्सप्रेस जो 20, 21 और 22 फरवरी लखनऊ से चल कर गोरखपुर तक जाएगी। गाड़ी संख्या 15007 जो 20, 21 और 22 फरवरी गोरखपुर से लखनऊ जाएगी। यात्री अपनी यात्रा गोरखपुर से करेंगे। गाड़ी संख्या 19490 गोरखपुर अहमदाबाद एक्सप्रेस जो 22 फरवरी को निर्धारित समय से एक घंटा 30 मिनट देरी से चलेगी।

ज्योति

RELATED ARTICLES

Most Popular