Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया : सड़क हादसे में छात्रा की मौत

देवरिया : सड़क हादसे में छात्रा की मौत

देवरिया (हि.स.)। खुखुंदू थाना क्षेत्र में शुक्रवार को विद्यालय जाते समय एक छात्रा की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

खुखुंदू थाना क्षेत्र में भरौली के रहने वाली कु० रिमझिम (15) पुत्री राम नरायण कुशवाहा जो सोनू घाट जनता इंटरमीडिएट कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा है। विद्यालय जाने के लिए साइकिल से निकली थी, वह मुंडेरा बुजुर्ग के समीप पहुंची थी कि तभी देवरिया- सलेमपुर मार्ग पर तेज गति से आ रही एक ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे मौके पर मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

इस संबंध में थानेदार नवीन चौधरी से बात हुई थी उन्होंने बताया कि सड़क हादसा में छात्रा की मौत हुई है। शव की पहचान हो गई है। पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

RELATED ARTICLES

Most Popular