Thursday, March 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया : शटर काटकर आभषूण की दुकान में 14 लाख की चोरी

देवरिया : शटर काटकर आभषूण की दुकान में 14 लाख की चोरी

देवरिया (हि.स.)। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने शटर काटकर एक आभूषण की दुकान में 14 लाख  रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। रविवार को घटना की जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी। 
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र स्थित नौतन गांव में रहने वाले गोपीनाथ वर्मा की नौतन हथियागढ़ चौराहे पर आभूषण की दुकान है। रविवार की दोपहर को कुछ लोगों ने उन्हें सूचना दी कि उनकी दुकान का शटर आधा खुला हुआ है। इसके बाद दुकान मालिक मौके पर पहुंचे तो देखा कि दुकान की तिजोरी खुली हुई है और उसमे रखा डेढ़ लाख रुपये, तीन किलोग्राम चांदी और 300 ग्राम सोना गायब है। 
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान की तलाशी ली। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि जेवर समेत करीब 14 लाख रुपये की चोरी हुई है। एसपी ने बताया कि पीड़ित दुकानदार से तहरीर लेकर अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्जकर जांच में जुट गई हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular